{"_id":"6297aed4d097771c093782da","slug":"give-priority-to-women-s-problems-bijnor-news-mrt591135367","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की समस्या को प्राथमिकता दें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की समस्या को प्राथमिकता दें अधिकारी
विज्ञापन
बिजनौर के पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई करती महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता दें अधिकारी
बिजनौर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के तहत जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की समस्याओं के निराकरण किया गया। साथ ही अवनी सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर गुणवत्तापरक ढंग से करें।
बुधवार को पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं हर समस्या का मुकाबला निडरता से करें। सरकार व प्रशासन उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर प्राप्त विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानित एवं स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोग ने मोबाइल नंबर जारी किया है, जिसके चलते महिलाएं राज्य महिला आयोग के मोबाइल नंबर 6306511708 पर अपनी शिकायतें भेज सकती हैं। जिनका निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 181 हेल्पलाइन नंबर व वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से भी महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। इस अवसर पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, एसएचओ महिला थाना स्वाती शर्मा, वन स्टॉप सेंटर से अनामिका, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
महिला जागरुकता चौपाल में की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
बिजनौर। जिले के ब्लॉक नूरपुर की ग्राम पंचायत मालवा में महिला जागरुकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित महिला जागरुकता चौपाल में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और अपनी समस्याओं के निराकरण के आगे आएं। इसके बाद अवनी सिंह ने थाना हल्दौर का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में महिला बैरकों एवं अस्पताल का भी मुआयना किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला बंदियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।