{"_id":"67a8f1f237459a45c2051cef","slug":"girlfriend-married-mukul-by-making-him-mahir-ansari-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-142588-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुकुल को माहिर अंसारी बनाकर प्रेमिका ने किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुकुल को माहिर अंसारी बनाकर प्रेमिका ने किया निकाह
विज्ञापन
मुकुल से बना माहिर अंसारी। वीडियो ग्रेव
- फोटो : संवाद
- प्रेमिका, उसकी मां, पिता, मदरसे का मौलाना और निकाह पढ़ाने वाले मौलवी गिरफ्तार
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, शादी के लिए रख दी थी मजहब बदलने की शर्त
- धर्म परिवर्तन और निकाह की भनक लगते ही मुकुल के पिता ने दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। धामपुर के मदरसा दर्सगाह आफताफ-ए-उलूम में मुकुल का धर्म परिवर्तन कराते हुए माहिर अंसारी बना दिया। फिर सायमा से निकाह कराया गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका, उसके माता-पिता, मौलाना और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पांच आरोपियों का चालान कर दिया गया।
गांव पुराना धामपुर निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई है। बताया कि उसके बेटे मुकुल का धामपुर के मोहल्ला नई सराय निवासी मोहम्मद शाहिद की बेटी शायमा के संग पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने शादी का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा दिया है।
आरोपियों ने मुकुल का नाम भी बदलकर माहिर अंसारी रख दिया। धर्म परिवर्तन कराने के बाद शनिवार की रात पुराना धामपुर स्थित मदरसा दर्सगाह आफताफ-ए-उलूम में बाकायदा निकाह की रस्म भी की गई। जब तक परिवार वालों को भनक लगी तब तक निकाह हो चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमिका शायमा, उसके पिता शाहिद, मां रुकसाना, मौलाना कारी इरशाद और निकाह पढ़वाने वाले मौलाना गुफरान पुत्र ताहिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
धर्म परिवर्तन कराते हुए मुकुल के साथ शायमा का निकाह किया गया है। मामले में उसकी प्रेमिका समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया गया। ...धर्म सिंह मार्छाल, एएसपी पूर्वी