फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ghatauli

गन्ना क्रय केंद्र पर मिली 40 किलो की घटतौली

Sat, 28 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ghatauli
गन्ना क्रय केंद्र पर मिली 40 किलो की घटतौली
विज्ञापन

बिजनौर। बिलाई चीनी मिल के एक गन्ना क्रय केंद्र पर डीसीओ यशपाल सिंह ने 40 किलो की घटतौली पकड़ी है। इस मामले में तौल इंचाई के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त को पत्र प्रेषित किया गया है। शुक्रवार को डीसीओ ने बिलाई चीनी मिल के गांव खैराबाद के गन्ना क्रय केंद्र पर छापेमारी की। वहां तौल इंचार्ज अरुण कुमार तौल कर रहा था। क्रय केंद्र पर डीसीओ ने अपनी गाड़ी तुलवाई तो वजन 16.75 क्विंटल आया। गाड़ी के साथ ही कांटे पर पांच क्विंटल के बांट रखे गए तो वजन 21.75 क्विंटल के बजाए 21.35 क्विंटल आया। वजन 40 किलो कम आया। इसके बाद वजन कम करके और बढ़ाकर रखा गया तो भी 40 किलो की घटतौली रही। डीसीओ यशपाल सिंह के अनुसार घटतौली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटतौली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed