फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gangster Atiq's property worth billions will soon be confiscated.

Bijnor News: गैंगस्टर अतीक की अरबों की संपत्ति जल्द होगी कुर्क

Mon, 01 Jun 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gangster Atiq's property worth billions will soon be confiscated.
धामपुर। स्योहरा परगने के गांव याकूबपुर निवासी गैंगस्टर अतीक अहमद की एक अरब अड़सठ करोड़ तेरह लाख बत्तीस हजार छह सौ रुपये (रुपये 1,68,13,32,600.00) मूल्य की भूमि, ओमर इंटरनेशनल स्लाटर हाउस जल्द कुर्क होगा। जिला मजिस्ट्रेट जालौन राजेश कुमार पाण्डेय ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) गैंगस्टर एक्ट के तहत यह आदेश पारित किया है। आदेश में उप जिलाधिकारी धामपुर स्मृति मिश्रा को रिसीवर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट जालौन के आदेश के क्रम में एसडीएम ने बताया गया कि पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा निर्देशित किया गया है कि ग्राम याकूबपुर परगना स्योहारा तहसील धामपुर में स्थित गैंगस्टर अतीक अहमद की संपत्ति को 15 दिनों के भीतर नियमानुसार कुर्क किया जाए। पुलिस आख्या के अनुसार आरोपी अतीक अहमद पुत्र मोहम्मद उमर निवासी नई दिल्ली एवं हाल निवासी कस्बा सहसपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर गैंग लीडर गुलजार के सहयोग से एक संगठित गिरोह संचालित करता है।
विज्ञापन

यह गिरोह अंतरजनपदीय, अंतर्राज्जीय स्तर पर सक्रिय है। कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फिश फूड के नाम पर गोमांस की तस्करी करता था। फोरेंसिक लैब मथुरा की जांच में वाहन पर लदे डिब्बों में गोमांस की पुष्टि हुई थी। आरोपी के विरुद्ध जनपद बिजनौर थाना स्योहारा, जनपद जालौन में कई अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि कुर्क होने वाली संपत्ति में ग्राम याकूबपुर की 10 गाटा संख्याओं की कुल भूमि एवं गाटा संख्या 46, 102, 40, 52, 54, 47 पर निर्मित ओमर इन्टरनेशनल स्लाटर हाउस भवन सम्मिलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed