फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga's water level stabilized near the danger mark

Bijnor News: खतरे के निशान के करीब स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर

Sun, 23 Jul 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level stabilized near the danger mark
बिजनौर। बारिश के बाद से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ चल रहा था। हालांकि अभी भी गंगा बैराज पर जलस्तर खतरे के निशान के करीब स्थिर हो गया है। रविवार को गंगा का जलस्तर 219.30 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ आई हुई है। जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों और मैदान हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। अब दो दिन से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब स्थिर हो गया है। बिजनौर गंगा बैराज पर खतरे का निशान 220 मीटर है। जबकि इस समय जलस्तर 219.30 मीटर चल रहा है। वहीं जलस्तर में कमी नहीं होने से गंगा खादर क्षेत्र में कटान कर रही है।
विज्ञापन

गंगा कटान की वजह से दर्जनों गांव प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की फसलें गंगा के पानी के साथ ही बह गईं हैं। इसके अलावा अभी कई गांव जलमग्न हैं। गंगा के लगातार कटान करने से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया है। फसलें जलमग्न होने से पशुओं के लिए चारे की भी परेशानी आ रही है। रविवार सुबह के समय हरिद्वार बैराज से 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। मगर अब पानी को नियंत्रित करते हुए शाम चार बजे 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिजनौर बैराज से एक लाख आठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार बैराज पर पानी नियंत्रित करने के बावजूद भी पहाड़ों पर बारिश होने से बरसाती नदियों में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed