फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga touching danger mark in Bijnor, water level of tributaries also increased

Bijnor News: बिजनौर। खतरे के निशान को छू रही गंगा

Fri, 11 Aug 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 11 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga touching danger mark in Bijnor, water level of tributaries also increased
बिजनौर के ग्राम रावली में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से नाव से जाते ग्रामीण।
-पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा गंगा और सहायक नदियों का जलस्तर
विज्ञापन

-खादर इलाके में बाढ़ के हालात, मालन के जलस्तर में भी इजाफा

- नगीना कोटद्वार मार्ग पर सूखरो नदी के तेज बहाव के चलते नहीं हो सकी सड़क की मरम्मत

फोटो....

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से जिले की नदियों में उफान बरकार है। गंगा खतरे के निशान को छू रही है, जबकि खो और अन्य सहायक नदियों में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। खादर में फिर से बाढ़ के हालात बन गए हैं। बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस प्रशासन लोगों को नदियों से दूर रहने की हिदायत दे रहा है।

बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.90 मीटर दर्ज किया गया, जोकि खतरे के निशान से महज 0.10 दूर है। जबकि बुधवार को बैराज पर जलस्तर 219.80 मीटर दर्ज किया गया था। जहां पानी कम होने के बजाए बढ़ रहा है। गंगा के बढ़े जलस्तर के चलते बालावाली से लेकर रावली तक और जलीलपुर खादर इलाके में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ऐसे में किसानों की धान और गन्ने की फसल बाढ़ के पानी से चौपट होने के कगार पर है। साथ ही चारे की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन




-हरिद्वार से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी

बृहस्पतिवार की सुबह हरिद्वार के भीमगौडा बैराज से गंगा में दो लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं दोपहर में हरिद्वार से दो बजे एक लाख 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उधर बिजनौर बैराज से गंगा में एक लाख 68 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-सूखरो के तेज बहाव में नहीं हो सकी मार्ग की मरम्मत

नगीना-कोटद्वार मार्ग पर बुधवार को सूखरो नदी के पुल की अप्रोच रोड तेज बहाव के चलते कट गई थी। जिस कारण नगीना कोटद्वार मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग खंड नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगीना कोटद्वार मार्ग में सूखरो नदी पुल के पास सड़क की मरम्मत का काम अभी पानी ज्यादा होने की वजह से चालू नहीं हो पाया है।



-बढ़ापुर रायपुर सादात पर भी आवागमन बंद

खो नदी के तेज बहाव से रायपुर सादात और बढ़ापुर मार्ग पुल की अप्रोच रोड टूट गई थी। अभी तक टूटी हुई सड़क से पानी बह रहा है। खो नदी के पुल का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जिसके चलते इस मार्ग की मरम्मत में पेंच फंसेगा।




-निर्माणाधीन पुलिस लाइन में भरा बाढ़ का पानी

बिजनौर मंडावर मार्ग पर मालन नदी के पास नई पुलिस लाइन निर्माणाधीन है। हालांकि पुलिस लाइन में कुछ भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। अब मालन नदी उफान पर आई तो नदी का पानी तटबंध को पार कर पुलिस लाइन परिसर तक पहुंच गया। वहीं रावली के रपटे पर मालन का पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed