{"_id":"66e5f9db22be51894106c32a","slug":"ganga-flowing-after-touching-the-danger-mark-on-the-barrage-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-130842-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बैराज पर खतरे के निशान को छूकर बह रही गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बैराज पर खतरे के निशान को छूकर बह रही गंगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बरसाती मौसम बना हुआ है। शनिवार तड़के भी झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जिले की नदियां उफान पर हैं। बिजनौर बैराज पर गंगा खतरे के निशान को छूकर बह रही है। वहीं, मालन, खो, रामगंगा सहित अन्य नदियां भी उफान पर हैं।
शनिवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं, कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली। मगर अधिक बारिश लोगों के अब मुसीबत बन रही है। सड़क से लेकर खेतों तक जलभराव हो गया। इससे किसानों को पशुओं के लिए चारे की परेशानी हुई। शनिवार को गंगा नदी में खूब उफान रहा। बिजनौर बैराज पर खतरे का निशान 220 मीटर है। जबकि गंगा 219.80 मीटर पर बह रही। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश होने से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। साथ ही बैराज पर 1,74,849 क्यूसेक पानी बह रहा। सुबह के समय हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से 1,24,615 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे जलस्तर में और वृद्धि हो गई।
-- --
शनिवार को 12.6 एमएम हुई बारिश-
जिले में शनिवार को 12.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।