फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga Expressway to be built from Haridwar to Benares

हरिद्वार से गाजीपुर तक बनेगा गंगा एक्सप्रेस-वे,कवायद शुरू

Wed, 26 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway to be built from Haridwar to Benares
कुंवर भारतेंद्र - फोटो : BIJNOR
हरिद्वार से बनारस तक बनेगा गंगा एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा एक्सप्रेस-वे अब हरिद्वार से बनेगा और प्रयागराज होकर बनारस तक जाएगा। इसकी लंबाई 1022 किलोमीटर होगी। इसे बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले गंगा एक्सप्रेस-वे गढ़मुक्तशेवर से बनाया जाना था। हरिद्वार से शुरू होने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे बिजनौर से होकर निकलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों गंगा किनारे गंगा एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की थी। गंगा एक्सप्रेस-वे गढ़मुक्तेशवर से बनाया जाना था और प्रयाराज होकर यह बनारस तक जाएगा। एक्सप्रेस-वे के गढ़ मुक्तेशवर से बनाए जाने पर बिजनौर जिले के राजनेता सक्रिय हो गए थे। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस गंगा एक्सप्रेस-वे को बिजनौर से निकालने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने बिजनौर से इसे बनाने का भरोसा दिलाया था। बसपा सांसद मलूक नागर ने भी यह मामला जोर शोर से उठाया और मुख्यमंत्री को गंगा एक्सप्रेस-वे बिजनौर से बनाने की मांग की।
विज्ञापन

27 जनवरी को बैराज पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तत्कालीन जिलाध्यक्ष सुुभाष वाल्मीकि ने ज्ञापन देकर गंगा एक्सप्रेस-वे बिजनौर से बनाने की मांग की थी। हरिद्वार से गंगा एक्सप्रेस-वे को बनाने की भी मांग उठी थी। अब इस गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से बनाने की कवायद शुरू कर दी है यह गंगा एक्सप्रेस-वे हरिद्वार से शुरू होकर बिजनौर होता हुआ प्रयागराज से निकलकर बनारस तक जाएगा। बिजनौर के लोगों को इस गंगा एक्सप्रेस-वे से लाभ मिलेगा। यह गंगा एक्सप्रेस-वे गंगा किनारे बनेगा। हरिद्वार से गंगा किनारे से ही इसकी शुरूआत होगी। गंगा के किनारे बसे लोगों के इस गंगा एक्सप्रेस-वे बनने से दिन बहुर जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने इसका प्रस्ताव बनवाकर केंद्र सरकार को भेज दिया है। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह गंगा एक्सप्रेस वे को बिजनौर से निकलवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे। हरिद्वार से एक्सप्रेस वे के बनने से गंगा किनारे के क्षेत्र का विकास होगा। यह बहुत बड़ा काम हो रहा है - पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह।
गंगा एक्सप्रेस वे को बिजनौर से बनवाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की गई थी। इस एक्सप्रेस वे के बनने से बिजनौर जिले का विकास होगा और तटीय गांव के लोगों को गंगा के कटान से मुक्ति मिलेगी - अशोक कटारिया, परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश।

बैराज पर मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था। वह लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे थे। हरिद्वार से बनकर अब एक्सप्रेस वे बिजनौर जिले से होकर निकलेगा। यह जिले के बहुत बड़ी उपलब्धि है - सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष भाजपा।

सुभाष वाल्मीकि

सुभाष वाल्मीकि- फोटो : BIJNOR

अशोक कटारिया

अशोक कटारिया- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed