Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Barkatpur Mill today, 9 sugar mills will run in the first fortnight of November

Bijnor News: बरकातपुर मिल आज, 9 चीनी मिलें नवंबर के पहले पखवाड़े में चलेंगी

Sun, 01 Nov 2026 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Barkatpur Mill today, 9 sugar mills will run in the first fortnight of November
बिजनौर। जिले में 10 चीनी मिलें 2.57 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल की पेराई करेंगी। चालू पेराई सत्र में चीनी मिलों के जल्दी चलने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश के कारण उनके संचालन में देरी हो रही है। दस में से एक बरकातपुर शुगर मिल एक नवंबर को अपना पेराई सत्र आरंभ कर रही है। धामपुर चीनी मिल अब पांच नवंबर के बजाय 11 नवंबर को चालू होगी। अन्य चीनी मिलें भी नवंबर माह के पहले पखवाड़े में विभिन्न तिथियों में पेराई शुरू करेंगी।
विज्ञापन

बरकातपुर शुगर मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह, गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर ने बताया कि चीनी मिल एक नवंबर को चालू होगी। जारी इंडेंट के आधार पर शनिवार को छह हजार क्विंटल गन्ने की क्रय केंद्रों से खरीद हुई है। बारिश से तौल प्रभावित हुई है, लेकिन चीनी मिल निर्धारित तिथि पर चालू की जा रही है। एक नवंबर को मिल गेट व क्रय केंद्रों का इंडेंट जारी किया गया है। बिजनौर मिल ने शुभारंभ किया, परंतु पेराई में अभी समय लगेगा। अन्य चीनी मिलें भी संभावित दोबारा जारी करेंगी।
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र पांच नवंबर के बजाय अब 11 नवंबर से शुरू होगा। भारी बारिश से खेतों में जलभराव और गन्ने की कटाई प्रभावित होने के कारण यह फैसला लिया गया है। मिल ने पांच नवंबर को सत्र शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन पिछले दो दिनों की बारिश से गन्ने की कटाई प्रभावित हुई। उपाध्यक्ष आशीष शर्मा और सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने किसानों की परेशानी देख यह निर्णय बताया। पिछले दो दिनों अर्बन चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से गन्ने की कटाई और छिलाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। चीनी मिल की ओर से गन्ना समितियों को दो, तीन और चार नवंबर की तौल के लिए इंडेंट भी जारी कर दिया गया था, जिसे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने बताया कि बारिश से मिलों के संचालन संभावित हो रहा है। जल्द ही सभी चीनी मिलों का पेराई सत्र आरंभ कराने का प्रयास जारी है।
पिछले पेराई सत्र में इन तिथियों को हुआ था संचालन
चीनी मिल - गत सत्र में शुरुआत
स्योहारा - 7 नवंबर
बिलाई - 3 नवंबर
बरकातपुर - 5 नवंबर
चांदपुर - 7 नवंबर
बिजनौर - 7 नवंबर
बहादरपुर - 7 नवंबर
बुंदकी - 7 नवंबर
धामपुर - 6 नवंबर
चांगीपुर - 7 नवंबर
स्नेह रोड - 11 नवंबर
-नोट यह आंकड़े गन्ना विभाग के अनुसार है। इस सीजन में चीनी मिलों के पेराई सत्र होने की तिथि संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed