{"_id":"6ae6522b27e1c9c1bd0f5e52","slug":"retired-ias-officer-and-doctor-among-bjp-ticket-contenders-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-194396-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भाजपा में टिकट के दावेदारों में सेवानिवृत्त आईएएस अफसर और डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भाजपा में टिकट के दावेदारों में सेवानिवृत्त आईएएस अफसर और डॉक्टर
विज्ञापन
बिजनौर। इस बार भाजपा में टिकट के दावेदारों में नए चेहरे भी जुड़ रहे हैं। जहां धामपुर में सेवानिवृत्त आईएएस डाॅ.दिनेश चंद्र ने टिकट की दावेदारी कर दी है। वहीं नूरपुर में बिजनौर के डॉक्टर वीरेंद्र भी टिकट के दावेदारों की सूची में शामिल हैं। उधर भाजपा संगठन सर्वे होने और पार्टी हाईकमान स्तर से टिकट पर फैसले का दावा कर रहा है।
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में बिजनौर, नहटौर, धामपुर और बढ़ापुर सीट आई थी। बढ़ापुर सीट पर जीत का अंतर दस हजार से ज्यादा था जबकि बिजनौर, नहटौर और धामपुर में दो हजार से कम वोट से जीत मिली थी। इस बार हर विधानसभा में टिकट के लिए नेताओं ने दावेदारी शुरू कर दी है। वहीं नए चेहरों की एंट्री से वर्तमान विधायकों में भी बैचेनी है। धामपुर में पिछले एक माह से सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. दिनेश चंद्र सक्रिय हैं। वह कानपुर, बहराइच, सहारनपुर, जौनपुर में बतौर डीएम तैनात रह चुके हैं। उनका मूल निवास बिजनौर जिले में महारतपुर पुरैनी है। डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने पार्टी को आवेदन दिया है। निर्णय पार्टी को लेना है। वहीं बिजनौर में फिजिशियन डॉ.वीरेंद्र सिंह ने नूरपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। वह नूरपुर में सक्रिय होने के साथ हैं और तमाम जगह उनके नाम के पोस्टर नजर आ रहे हैं।
-- --
बिजनौर में पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रिंस की एंट्री
बिजनौर विधानसभा में वर्तमान में भाजपा विधायक सुचि चौधरी हैं। चुनाव नजदीक आने के साथ दावेदारों की संख्या यहां भी बढ़ने लगी हैं। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पिछले छह माह से यहां पर सक्रिय हैं और क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वह अपने टिकट की दावेदारी बिजनौर से कर चुके हैं। अब इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी का नाम भी जुड़ गया है। वह भी बिजनौर से ही टिकट मांग रहे हैं। पिछले कई चुनाव से दावेदारी में जुटे प्रिंस चौधरी भी बिजनौर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी में सभी को दावेदारी करने और प्रयास करने का अधिकार है। टिकट किसे मिलेगा, इसका निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है।
-भूपेंद्र सिंह बॉबी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
अब राजनीति के जरिए जनसेवा करना चाहता हूं: डॉ. दिनेश चंद्र
बिजनौर। पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने धामपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में कदम रखा है। उनका कहना है कि वह धामपुर से भाजपा में टिकट मांग रहे हैं और अब अपनी अगली पारी राजनीति में शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को प्रेस वार्ता में डॉ. दिनेश चंद्र ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उनका मकसद धामपुर की जनता की सेवा करना है। जनता का हित और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। प्रशासनिक सेवा में उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं। डॉ. दिनेश चंद्र की सक्रियता से धामपुर क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आने की संभावना भी जताई जा रही है।