{"_id":"6358330889ee0f24b036b530","slug":"ganga-bathing-fair-main-road-ready-mark-to-make-sector-road-bijnor-news-mrt610951043","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान मेला: मुख्य रास्ता तैयार, सेक्टर रोड को लगाए निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान मेला: मुख्य रास्ता तैयार, सेक्टर रोड को लगाए निशान
विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी के पास गंगा स्नान मेले के लिए रास्ता तैयार करते मजदूर।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान मेला: मुख्य रास्ता तैयार, सेक्टर मार्ग बनाने को लगाए निशान
बिजनौर। विदुर कुटी के पास गंगा स्नान मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गंगा घाट तक पहुंचने वाला मुख्य रास्ता तैयार कर लिया गया है जबकि सेक्टर मार्ग बनाने के लिए निशान लगाए जा चुके हैं। व्यवस्थाओं को बनाने के लिए पुलिस और जिला पंचायत का अमला मौके पर जुटा रहा।
मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, सीओ अनिल कुमार, कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ, टीएसआई और जिला पंचायत के अभियंताओं की टीम ने विदुरकुटी के पास पहुंचकर मेला आयोजन को मुआयना किया। गंगा घाट तक जाने वाला तीस फुट चौड़ा रास्ता तैयार कर लिया गया है। वहीं पूरी टीम के मंथन करने के बाद सेक्टर मार्ग के लिए निशान लगाए गए। रास्तों को बनाने के लिए जमीन को समतल किया जा रहा है। जिला पंचायत के अभियंताओं के संग पुलिस ने यातायात और सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर मंथन किया। सभी ने अपने अपने सुझाव भी रखे।
बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा को गंगा में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। जिसके चलते गंगा किनारे तंबुओं का शहर बस जाता है। इस बार पांच नवंबर को मेले का उद्घाटन होगा, जबकि मुख्य स्नान सात और आठ नवंबर को है। जिला पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम ने मुुआयना कर यह देखा गया कि मेला में कहां रास्ते बनाए जाएंग और कहां पर घाट या अन्य कोई व्यवस्था बनानी है। विदुर कुटी से तीन किलोमीटर आगे चलकर इस बार मेल लगेगा।

बिजनौर में विदुर कुटी के पास गंगा स्नान मेले का निरीक्षण करते सीओ सिटी।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन