फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga bathing fair became Triveni of culture, faith and gaiety

संस्कृति, आस्था और उल्लास की त्रिवेणी बना गंगा स्नान मेला

Sat, 20 Nov 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ganga bathing fair became Triveni of culture, faith and gaiety
संस्कृति, आस्था और उल्लास की त्रिवेणी बना गंगा स्नान मेला
विज्ञापन

बिजनौर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला संस्कृति, आस्था और उल्लास की त्रिवेणी का साक्षी बना। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजन-दान कर मंगल कामना की। वहीं खिचड़ी की खुशबू से मेला सराबोर हो गया।
विदुरकुटी के पास गंगा की रेती में लगा मेले में इस बार रिकार्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। करीब एक हजार ट्रैक्टर ट्रालियों से लोग अपने अपने परिवारों के संग पहुंचे थे। वहीं भैंसा बुग्गी से भी आने वालों की भीड़ रही। जो लोग अपने वाहनों से नहीं आ पाए तो उन्होंने बस या टेंपो वगैरहा से मेले तक जाना उचित समझा। एक अनुमान के तौर पर मेले में इस बार छह लाख लोगों ने डुबकी लगाई है।
विज्ञापन

गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने आस्था जाहिर की, वहीं भयंकर भीड़ और ठंड के बावजूद लोगों में मेले में पहुंचने का उल्लास दिखाई दिया। प्राचीन काल से मेला आयोजन और गंगा स्नान की संस्कृति से लोग पीढ़ी दर पीढ़ी जुड़ रहे हैं। मेले में आए भरैरा के आशीष ने बताया कि उनका परिवार दशकों से मेले आ रहा है। बचपन में पिता व दादा के साथ आते थे, अब वे खुद अपने परिवार को मेले में लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक जारी रहा स्नान
चतुर्दशी की शाम श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने पितरों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। रात में 12 बजे पूर्णिमा की तिथि लगते ही गंगा स्नान करने के लिए लोग पहुंचने लगे थे। भोर होने तक गंगा तट पर स्नान करने वालों की भीड़ रही। करीब आठ बजे तक परिवार के साथ डेरा बनाकर मेले में रहने वालों में स्नान कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को ही मेले में पहुंचे लोगों का तांता लग गया। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के बाद तक गंगा में आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला चलता रहा।

भोग लगाने के बाद खाई खिचड़ी
मेले में लगे हुए डेरों से सुबह से ही खिचड़ी की खुशबू आने लगी थी। श्रद्धालुओं ने मां गंगा को खिचड़ी का भोग लगाया। इसके बाद परिवार वालों और मेले में आए सगे संबंधियों के साथ बैठकर खिचड़ी खाई। बता दें कि पूर्णिमा के दिन मेले में खिचड़ी बनाने और खाने का चलन सदियों पुराना है। जिसका बदस्तूर पालन किया जा रहा है।

जिनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान पर स्नान के दौरान पूजा अर्चना करती युवती।

जिनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान पर स्नान के दौरान पूजा अर्चना करती युवती।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान पर गंगा में बच्चे को डुबकी लगवाता पिता।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान पर गंगा में बच्चे को डुबकी लगवाता पिता।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान पर स्नान के मोटर वोट से निगरानी करती पुलिस।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान पर स्नान के मोटर वोट से निगरानी करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed