{"_id":"64c9515127b68d4784075014","slug":"fury-among-the-villagers-for-leaving-the-road-incomplete-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-8209-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर-सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ने पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर-सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ने पर ग्रामीणों में रोष
Wed, 02 Aug 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल बिजनौर से गांव सालमाबाद जाने वाला मार्ग।
-गांव सालमाबाद की बीच में छोड़ दी गई 400 मीटर सड़क
-जिला पंचायत की ओर से बनाई जा रही थी सड़क
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। क्षेत्र के गांव सालमाबाद के मुख्य मार्ग का निर्माण करीब पांच सालों से अधूरा है। सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बताया गया कि गांव सालमाबाद का मुख्य मार्ग जिला पंचायत की ओर से बनवाया जा रहा था। करीब पांच साल हो गए, मगर अभी तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। यह डेढ़ किलोमीटर लंबा मार्ग है। जिला पंचायत ने बिजनौर से सालमाबाद की तरफ 200 मीटर सड़क बनाई गई। वहीं सालमाबाद से बिजनौर की तरफ 900 मीटर सड़क बना दी। दोनों तरफ से सड़क बना दी, लेकिन बीच में 400 मीटर सड़क छोड़ दी गई। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में मार्ग कच्चा होने से वाहन फिसलने से हादसे होते रहते हैं।
-- --
-ग्रामीण उत्तम कुमार का कहना है कि करीब पांच साल से सड़क का निर्माण अधूरा है। सड़क पूरी नहीं बनी होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के कई गांव अधूरी सड़क से परेशान हैं।
- ग्रामीण संजीव कुमार का कहना है कि सड़क के अधूरे निर्माण की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। बरसात में कई ग्रामीण फिसलने से चोटिल हुए हैं। सड़क का निर्माण जल्द पूरा नहीं करने पर ग्रामीणों ने धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
- ग्रामीण विपिन कुमार ने बताया कि गांव वाले सड़क के अधूरे निर्माण की कई बार शिकायत कर चुके हैं। जिला पंचायत कार्यालय में भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क का निर्माण जल्द पूरा करने का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
- ग्रामीण सोहन सिंह का कहना है कि गांव सालमाबाद का मुख्य मार्ग दोनों तरफ से बना दिया है। जबकि यह मार्ग बीच में अधूरा है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। सड़क का अधूरा निर्माण हादसों की वजह भी बन रहा है।