{"_id":"6068b3cc8ebc3ec899797d17","slug":"fury-among-bku-activists-due-to-attack-on-rakesh-tikait-bijnor-news-mrt53287810","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत पर हमले से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत पर हमले से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष
विज्ञापन

कोतवाली देहात/किरतपुर। राजस्थान में भाकियू नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले के विरोध में भाकियू पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार देर शाम भाकियू के ब्लॉक कोतवाली अध्यक्ष समरपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक भाकियू कार्यकर्ता थाने में पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। युवा जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चेतावनी दी कि यदि हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाकियू कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान बलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, राम भजन सिंह, राजवीर सिंह, आलोक चौहान, रोहित कुमार, गौरव कुमार, राजेंद्र सिंह, पिंटू प्रधान, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर किरतपुर में भाकियू ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी जीत सिंह को सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान शमशाद हुसैन, मुकुल कुमार राजपुत, अरविंद राजपूत, मनोज राजपूत, देवेंद्र कुमार, नीतू सिंह, मसरूर अहमद, शादाब अख्तर आदि मौजूद रहे।