फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   From today everyone will get booster dose in government hospitals

आज से सरकारी अस्पतालों में सभी को लगेगी बूस्टर डोज

Fri, 15 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
From today everyone will get booster dose in government hospitals
आज से सरकारी अस्पतालों में सभी को लगेगी बूस्टर डोज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अभी तक केवल 60 साल से ऊपर वालों को ही कोरोना की बूस्टर डोज लग रही है, लेकिन अब 18 साल से ऊपर वालों को भी सरकारी अस्पताल में बूस्टर डोज लग सकेगी। इसके साथ ही सरकार ने बूस्टर डोज की समय सीमा नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दी है। जिसके चलते दूसरी डोज के छह महीने पूरे होने पर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। बृहस्पतिवार शाम स्वास्थ्य विभाग को शासन से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आज शुक्रवार से सरकारी अस्पतालों में सभी को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो जाएगी।
जिले में अब जल्द ही 18 साल से ऊपर वालों को भी बूस्टर डोज लगनी शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। सरकार ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिनों तक सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज फ्री लगाने का अभियान चलाया है। सरकार ने 15 जुलाई से 18 साल से ऊपर वालों को बूस्टर डोज लगाने की शुरूआत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिले में 18 साल से ऊपर वालों में 23,03,539 लोगों बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस समय जिले में 60 साल से ऊपर वालों को ही बूस्टर डोज लग रही है। इस समय बूस्टर डोज दूसरी डोज लगने के नौ महीने बाद लग रही थी, लेकिन अब इसकी समय सीमा घटा दी गई है। जिसके चलते अब बूस्टर डोज छह महीने बाद लगेगी।
विज्ञापन

16.79 प्रतिशत लोगों ने ही लगवाई बूस्टर डोज
जिले में 60 साल से ऊपर वाले 3,64,436 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। जिनमें से अभी तक कुल 61,195 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है, जो कुल लक्ष्य का 16.79 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बूस्टर डोज बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में इस समय करीब 90 बूथों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगाने की चल रही तैयारी : डॉ. अशोक कुमार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अब 18 साल से ऊपर वालों को भी बूस्टर डोज लग सकेगी। बृहस्पतिवार शाम शासन से निर्देश आ गए हैं। आज से जिला अस्पताल सहित सभी बूथों पर 18 साल से ऊपर वालों को बूस्टर डोज लगेगी। इसके साथ ही बूस्टर डोज लगवाने का समय नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed