{"_id":"66d9ff35e55114693b026c44","slug":"fourth-employee-transferred-to-amroha-in-bsa-office-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-130120-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बीएसए ऑफिस प्रकरण में चतुर्थ कर्मचारी का अमरोहा स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बीएसए ऑफिस प्रकरण में चतुर्थ कर्मचारी का अमरोहा स्थानांतरण
विज्ञापन
बिजनौर। बीएसए कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की छापामरी में चतुर्थ कर्मचारी का स्थानांतरण अमरोहा जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मिट्ठेपुरकला कर दिया गया। बीएसए योगेंद्र कुमार ने एडी मुरादाबाद के आदेश के क्रम में चतुर्थ कर्मचारी को कार्यालय से कार्य मुक्त किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक चतुर्थ कर्मचारी की शिकायत पर कार्यालय के ही कनिष्ठ बाबू पर एंटी करप्शन टीम मुरादाबाद ने छापा मारा था। मगर टीम शिकायत ट्रैप नहीं कर पाई। बाबू का आरोप था कि कार्यालय के एक कर्मी ने उन्हें रिश्वत के आरोप में फंसाने के लिए जाल बिछाया था। उसकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय पर कनिष्ठ बाबू को ट्रैप कराना चाहा। कार्यालय के उस कर्मी ने बाबू को टीम के सम्मुख रिश्वत देने का प्रयास किया, परंतु बाबू ने रिश्वत नहीं ली। बीएसए ने इस प्रकरण की जानकारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मुरादाबाद को दी।