{"_id":"615759568ebc3e639f432928","slug":"four-youths-killed-two-injured-in-road-accidents-bijnor-news-mrt5587975129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, दो घायल
बिजनौर। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। बिजनौर-चांदपुर रोड पर विदुरकुटी तिराहे के पास तीन युवकों की मौत मौके पर ही हुई है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक युवक की मौत शिवाला कला थाना क्षेत्र में अमरोहा मार्ग पर हुई। जबकि गांव रामपुर फूना निवासी युवक की गजरौला में हुए सड़क हादसे में जान चली गई।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बिजनौर-चांदपुर रोड पर विदुरकुटी तिराहे के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुघर्टना में मोनू पुत्र राजकुमार निवासी बहादराबाद हरिद्वार, अमर पुत्र घनश्याम निवासी गांव सलेमपुर बहादराबाद थाना रानीपुर और एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक की शनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि तीनों चांदपुर की ओर से बिजनौर की तरफ आ रहे थे। हादसे के कुछ मिनट बाद ही उधर से गुजर रहे चांदपुर एसएचओ मनोज कुमार रुक गए। जिन्होंने तीनों के शवों को एक प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचवाया। हादसे के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। वहीं, स्योहारा क्षेत्र में बुढ़नपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई। जिसे मुरादाबाद रेफर किया गया है।
शिवाला कला थाना क्षेत्र में अमरोहा मार्ग पर नूरपुर की ओर से जा रहे दो बाइक सवार सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गए। जिसमें अमरोहा जिले के थाना रजबपुर के गांव देहरा निवासी मोहित उम्र 30 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी वेद प्रकाश उम्र 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिजनौर भेजा। घायल को हायर सेंटर भेजा, डीसीएम को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बिजनौर के युवक की गजरौला में सड़क हादसे में मौत
शिवाला कला क्षेत्र के गांव रामपुर फूना निवासी नरेंद्र कुमार उम्र 40 वर्ष गजरौला बाम फैक्टरी में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह ड्यूटी कर अपने कमरे पर आ रहा था। दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग पार करते समय वह एक डीसीएम की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भेज दिया। युवक के पिता राजेंद्र सिंह ने परिजनों के साथ थाना गजरौला पहुंचकर तहरीर दी है।