फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four Mahants of the district will go to Ayodhya, received invitation

Bijnor News: अयोध्या जाएंगे जिले के चार महंत, मिला आमंत्रण

Mon, 08 Jan 2024 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four Mahants of the district will go to Ayodhya, received invitation
बिजनौर, नगीना। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में नगीना के भी तीन संतों को निमंत्रण मिला है। विहिप नेताओं ने आश्रम पर पहुंचकर इन संतों को निमंत्रण पत्र सौंपा। वहीं जनपद के सैंदवार में स्थित आश्रम के महंत को भी निमंत्रण पत्र मिला है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब छह बजे विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री जयलेश, विभाग मंत्री मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग व कुंवर अमरजीत सिंह क्षेत्र के ग्राम कालूवाला में स्थित कृपा दास जी महाराज के आश्रम पर पहुंचे तथा उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राममूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

कृपा दास जी महाराज ने अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला के विराजमान होने वाले भव्य कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र मिलने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी बनने का अवसर मिल सकेगा। वीएचपी नेता मनोज शर्मा ने बताया कि इनके अलावा मिथुन नाथ जी महाराज व रविंद्र नाथ जी महाराज का भी निमंत्रण पत्र आया है। जो पहले इसी आश्रम में रहते थे। अब उनके नए पते को पूछ कर उन पर भी निमंत्रण पत्र भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैदवार आश्रम के महंत रामगोपाल दास जी को भी निमंत्रण पत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed