फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former member beat up contract sweeper in Jalalabad

Bijnor News: जलालाबाद - ठेका सफाईकर्मी से पूर्व सदस्य ने की मारपीट

Fri, 11 Aug 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 11 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Former member beat up contract sweeper in Jalalabad
- कामकाज ठप कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े सफाईकर्मी
विज्ञापन

फोटो - 10एनजेडबी09आर
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के ठेका सफाईकर्मी से एक पंचायत के पूर्व सदस्य ने मारपीट कर दी। मारपीट के विरोध में ठेका सफाईकर्मियों ने कामकाज ठप कर आरोपी पंचायत के पूर्व सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नगर पंचायत जलालाबाद में ठेका सफाईकर्मी मोहित कुमार रोजाना की तरह सफाई कर रहा था। आरोप है कि नगर पंचायत के पूर्व सदस्य शानू कुरैशी ने ठेका सफाईकर्मी से निजी काम का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और उसकी सफाई ठेली खड़ी करा ली। मोहित ने अपने साथी ठेका सफाईकर्मियों शिबा, साजन, इंद्रजीत, अमर सिंह, विकास, विपिन आदि को जानकारी दी। ठेका सफाई कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। मोहित कुमार ने जलालाबाद चौकी प्रभारी विकास कुमार को पूर्व नगर पंचायत सदस्य के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहने और मारपीट करने की तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चेयरपर्सन रोमाना तालिब के ससुर पूर्व चेयरमैन याकूब राईन ने गुस्साए ठेका सफाई कर्मचारियों से वार्ता की तथा सफाई कर्मचारी के साथ हुई दुर्घटना को शर्मनाक बताया। पुलिस की मौजूदगी में पूर्व सदस्य द्वारा घटना के प्रति माफी मांगने और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। नगर पंचायत चेयरपर्सन रोमाना तालिब ने कहा कि वे किसी भी कर्मचारियों का किसी भी स्तर पर ड्यूटी के दौरान शोषण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed