{"_id":"660f0618834d41b55409fc94","slug":"forest-officer-accused-of-doing-obscene-acts-with-a-female-forest-worker-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-110512-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वन अधिकारी पर महिला वनकर्मी से अश्लील हरकतें करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वन अधिकारी पर महिला वनकर्मी से अश्लील हरकतें करने का आरोप
Fri, 05 Apr 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के एक वन क्षेत्राधिकारी पर रेंज में तैनात एक महिला वनकर्मी ने अश्लील हरकतें करने एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। वन विभाग ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व की एक वन रेंज इन दिनों सुर्खियों में है। एक महिला वनकर्मी ने रेंजर पर ड्यूटी पर तैनात होने के समय अभद्रता व्यवहार करने के साथ-साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। 28 मार्च को घटित घटना के बारे में महिला कर्मी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक को शिकायत की। जिस पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के उच्च अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ की उप प्रभागीय वनाधिकारी को बनाया गया है।
इस मामले में कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय का कहना है की महिला वनकर्मी की शिकायत पर कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। वन कर्मी अवकाश पर हैं।