फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest department team caught rare yellow poison Khopra, released it in the forests of Corbett Tiger Reserve

बिजनौर: वन विभाग की टीम ने दुर्लभ पीले विष खोपड़े को पकड़ा, कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में छोड़ा

Tue, 28 Dec 2021 08:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Dec 2021 08:14 PM IST
सार

बिजनौर में वन विभाग की टीम ने एक दुर्लभ पीले विष खोपड़ा को पकड़ा है। इसके बाद टीम ने उसे कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में छोड़ दिया।

विज्ञापन
Forest department team caught rare yellow poison Khopra, released it in the forests of Corbett Tiger Reserve
वन विभाग की की टीम ने एक दुर्लभ पीले विष खोपड़ा को पकड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के कालागढ़ में नई कॉलोनी के आबादी क्षेत्र से वन विभाग की की टीम ने एक दुर्लभ पीले विष खोपड़ा को पकड़ कर कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में छोड़ दिया।

विज्ञापन


त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि नई कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने टीम को सूचना दी कि उनके बगीचे में पीले रंग का अजीब सा एक जीव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह अपने सहयोगी सलमान अंसारी के साथ मौके पर पहुंचे। बगीचे में पीले रंग का दुर्लभ जीव बैठा हुआ था। लगभग एक से डेढ़ फीट लंबे जीव को पकड़ कर सूखा स्रोत के वनों में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


दुर्लभ है पीली गोह
दीपक कुमार का कहना है कि येलो मॉनिटर लिजार्ड को हिंदी में पीली गोह कहा जाता है। यह पानी के पास रहना पसंद करती है। भारत में पायी जाने वाली चार प्रजातियों में से यह गोह सबसे दुर्लभ होती है। क्षेत्रीय भाषा में इसे ही विष खोपड़ा कहा जाता है। यह विषैला नहीं होता है, लेकिन इसकी लार में बैक्टीरिया पाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

इससे संक्रमण का डर रहता है। इस जीव के पीले रंग के शरीर पर हल्की लाल रंग की धारियां बनी होती हैं। जिसका औसतन वजन 1 से 1.5 किलो तक रहता है।

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed