फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   First low in the district, now bumper yield of sugarcane

पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई गन्ने की पैदावार

Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
First low in the district, now bumper yield of sugarcane
पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई गन्ने की पैदावार
विज्ञापन

बिजनौर। खेतों में कम दिखाई देने वाला गन्ना पिछले साल से भी ज्यादा पैदावार दे रहा है। गन्ना विभाग की क्रॉप कटिंग में गन्ने का रकबा अधिक आ रहा है। खेतों में भी गन्ने की बंपर पैदावार निकल रही है। क्राप कटिंग में पिछले साल जहां 875 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार निकली थी। वहीं इस बार 896 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार निकल रही है।
पिछला पेराई सत्र समय से शुरू हुआ था, लेकिन खेतों में गन्ने की बंपर पैदावार निकली थी। कई चीनी मिलों का पेराई सत्र मई और धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र जून तक चला था। जून तक पेराई सत्र चलने की वजह से गन्ना की पैड़ी को वृद्धि के लिए बहुत कम समय मिला था। जहां पेराई सत्र देरी तक चला था वहां गन्ना हल्का दिखाई दे रहा था। चालू पेराई सत्र की शुरूआत में गन्ने की पैदावार पिछले सालों से दस से 15 प्रतिशत तक कम निकल रही थी। प्रति क्विंटल गन्ने से चीनी की रिकवरी भी 500 से 800 ग्राम तक कम आ रही थी। लेकिन कमजोर गन्ने वाले खेतों के खत्म होते ही गन्ने की पैदावार फिर से बंपर होने लगी है। गन्ना विभाग की क्रॉप कटिंग में गन्ने की पैदावार पिछले साल से भी ज्यादा निकल रही है। पिछले साल क्रॉप कटिंग में पैदावार 875 प्रति क्विंटल निकली थी जो इस बार 896 क्विंटल तक आ रही है।
विज्ञापन

चीनी मिल 2015-16 2016-17 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21
बिजनौर 673.47 810.93 829.07 858.27 878.07 908
बिलाई 709.67 748.13 809.20 805.07 956.13 915
बरकातपुर 703.30 811.60 791.73 855.47 884.20 922
नजीबाबाद 629.73 705.20 746.73 746.13 828.13 820
बुंदकी 661.73 782.93 896.40 829.27 887.20 879
चांदपुर 793.90 783.87 859.40 854.40 871.73 928
स्योहारा 807.33 886.92 906 874.53 893.53 945
धामपुर 691.47 772.27 817.20 794.13 845.60 908
अफजलगढ़ 574 785.30 808.80 830 833.20 854
औसत 692.76 787.46 829.39 827.47 875.31 897.66
नोट : आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं। गन्ना वजन क्विंटल प्रति हेक्टेयर में हैं।
क्रॉप कटिंग में पैदावार ज्यादा
गन्ना विभाग के अपर सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती के अनुसार गन्ने की क्रॉप कटिंग में पहले से ज्यादा पैदावार निकली है। कुछ ही जगह पैदावार पिछले साल से कम निकल रही है। वहीं, बिजनौर चीनी मिल के जीएम केन राहुल चौधरी के अनुसार अभी कुछ जगह ही गन्ने की पैदावार अधिक निकली है। सामान्यत: गन्ना पिछले साल से कम ही निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed