{"_id":"6477988696a29305bb0639c6","slug":"firing-on-the-police-team-that-went-to-catch-the-wanted-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-1067-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वांछितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वांछितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग
Thu, 01 Jun 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने दो देसी राइफल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
फोटो-31एनजेडबी10आर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली। गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर वांछित अभियुक्तों ने फायर झोंक दिए। पुलिस ने मामले ने तीन आरोपियों दो देसी राइफल के साथ गिरफ्तार किया।
एसपी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मंडावली पुलिस टीम अभियान चला रही है। जिसके तहत मंडावली पुलिस गैंगस्टर एक्ट के आरोपी ताहरपुर निवासी शैन अली, चौड़खाता निवासी सद्दाम को पकड़ने पहुंची। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर टीम पर फायर किए। जैसे तैसे कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। शैन अली व सद्दाम दोनों के पास से दो देसी राइफल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने ताहरपुर निवासी वांछित अभियुक्त नवाब को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, एसआई मुकेश कुमार, एसआई नरेश कुमार, प्रदीप, योगेश, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।