{"_id":"649342f36d84e704a20d20b4","slug":"fir-lodged-against-three-untrained-doctors-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-5524-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को नगीना क्षेत्र के तीन अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। तीनों चिकित्सक बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित कर रहे थे।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नगीना क्षेत्र के गांव भूरापुर में तीन अप्रशिक्षित चिकित्सक अपना क्लीनिक चला रहे थे। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने इन चिकित्सकों से कागजात दिखाने के लिए कहा। मगर इन्होंने न तो क्लीनिक का कोई कागज दिखाया और न ही अपनी कोई डिग्री दिखाई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कागजात जमा कराने का नोटिस भेजा। कागज नहीं दिखाने पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने भूरापुर में क्लीनिक चला रहे अप्रशिक्षित चिकित्सक अवनीश कुमार, प्रदीप कुमार, कपिल कुमार के खिलाफ नगीना थाने में एफआईआर दर्ज कराई। डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि कुछ अप्रशिक्षित चिकित्सकों को नोटिस दे रखे हैं। अगर वह कागज नहीं दिखाते हैं तो उन पर जल्द ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।