फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Film story writer Naini Kazmi honored in London

Bijnor News: फिल्म कहानीकार नैनी काजमी को लंदन में किया गया सम्मानित

Tue, 05 Dec 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Film story writer Naini Kazmi honored in London
लंदन में सम्मानित होती नगीना की मशहूर गीतकार नैनी काजमी। स्रोत परिजन।
800 भजन लिखने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया नाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना (बिजनौर)। नगीना निवासी मशहूर गीतकार और फिल्म कहानीकार नैनी काजमी को 800 भजन लिखने पर लंदन में सम्मानित किया गया। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया।
नैनी काजमी के भाई व उर्दू शायर डॉक्टर आलमगीर काजमी ने बताया कि लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नैनी काजमी को हिंदी साहित्य में विशेष योगदान देने के लिए लंदन के मेयर सितश योगांडा द्वारा गिनीज बुक कैलेंडर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। लंदन रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और एकल डेवलपमेंट की निर्देशक परी सोमन द्वारा कराए गए सर्वे में दुनिया भर से 23 विभूतियों को चुना गया था। नैनी काजमी ने हिंदी साहित्य में 800 भजन रचकर एक अनोखा कार्य किया है।
विज्ञापन

उधर, दूसरे कार्यक्रम में नैनी काजमी द्वारा नगीना में 1857 में बाय के बाग में हुए नरसंहार पर बनाई जा रही फिल्म ए फ्रीडम फाइटर का भी प्रथम पोस्टर लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर लांच किया गया। इस कार्यक्रम में भी नैनी काजमी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1997 में चली गईं थी मुंबई
मूल रूप से नगीना के मोहल्ला सराय मीर निवासी महमूद काजमी की बेटी नैनी काजमी 1997 में नगीना को छोड़ फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने मुंबई चली गई थी। बहुत से सीरियल, एल्बम और फिल्में लिखीं। उनकी लेखनी के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से नारी निरुपम, मदर टेरेसा अवार्ड के अतिरिक्त लंदन, मिस्र देश में भी सम्मानित किया जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed