फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fight corona campaign of police will be helpful

मददगार बनेगा पुलिस का फाइट कोरोना अभियान

Mon, 23 Mar 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fight corona campaign of police will be helpful
मददगार बनेगा पुलिस का फाइट कोरोना अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। इटली में कहर बरपा चुके कोरोना वायरस को लेकर बिजनौर की पुलिस ने सबक लेना शुरू कर दिया है। फाइट कोरोना अभियान के तहत पुलिस वालंटियरों की ऐसी टीम खड़ी कर रही है जो आपात स्थिति में लोगों की मददगार साबित होगी। फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को जोड़ा जा रहा है। लोगों में चिकित्सक, वाहन स्वामी समेत तमाम लोग हैं। पुलिस ने प्लान में यह भी तय किया है कि मुसीबत पड़ने पर लोगों को घरों पर ही खाने पीने के सामान समेत सभी सुविधा मुहैया कराई जाएं। पुलिस उनकी रक्षक की भूमिका पूरी तरह निभाए।
बिजनौर पुलिस ने ऐसी किसी भी स्थिति से मुकाबला करने के लिए फाइट कोरोना अभियान शुरू किया है। कोरोना सेल का एक कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। सीओ अफजलगढ़ महेश कुमार को इसका नोडल अधिकारी बनाया है। फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया के माध्यम से वालंटियर बनाए जा रहे हैं। गांव, देहात तक में वालंटियर बनाए जाने का प्लान है। वालंटियर ऐसे लोग बनाए जा रहे हैं जो मुसीबत पड़ने पर एकदम मदद करने के लिए पुलिस के साथ खड़े हो जाएं। चिकित्सकों, वाहन स्वामियों के अलावा ऐसे लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है, जिनकी भरपूर मदद ली जा सके।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक एक वाहन स्वामी इस अभियान से जुड़ गया है। उसने कहा है कि वह हर मुसीबत में मदद करने के लिए तैयार है। तमाम और लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कहर के चलते लोगों को घरों में ही खाने पीने के सामान के साथ अन्य सामान उपलब्ध कराया जाए। यह काम पुलिस व वालंटियर करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरना नहीं है बल्कि डटकर मुकाबला करना है। इसमें आमजन के सहयोग की जरूरत है। इस अभियान से लोगों के जुड़ने से अफवाहों पर भी अंकुश लगेगा। सभी थानों में एक ऑडियो तैयार की गई है। उससे पूरे इलाकों में प्रचार हो रहा है। कहा जा रहा है कि लोग घरों में रहें। परिवार के सदस्यों से भी दूर रहें। आपस में एक मीटर की दूरी बनाकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed