फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fifty percent construction of Najibabad bypass

Bijnor News: पचास फीसदी हुआ नजीबाबाद बाईपास का निर्माण

Wed, 22 Feb 2023 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Fifty percent construction of Najibabad bypass
नजीबाबाद बाईपास में ओवरब्रिज निर्माण के लिए बनाए गए पिलर।
- हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे में बनाया जा रहा है दस किलोमीटर लंबा बाईपास
विज्ञापन

- मेरठ पौड़ी हाईवे के ऊपर बाईपास के ओवर ब्रिज निर्माण को खड़े हो गए पिलर
- बाईपास का निर्माण पूरा होते ही नजीबाबाद को मिल जाएगी जाम से आजादी
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट में शामिल नजीबाबाद बाईपास का पचास फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस बाईपास में ओवरब्रिज निर्माण को पिलर खड़े कर लिए गए है। हालांकि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होना बाकी है। इस बाईपास के चालू होने पर नजीबाबाद को आए दिन लगने वाले जाम से आजादी मिल जाएगी।
यूं तो फोरलेन हाईवे को साल 2019 में पूरा कर लिया जाना था लेकिन तमाम कारणों की वजह से नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच हाईवे का निर्माण आधा अधूरा रह गया। उधर नजीबाबाद से काशीपुर तक हाईवे फोरलेन हो चुका है, जिसमें टोल भी वसूला जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में मंडावली बाईपास, नजीबाबाद बाईपास, कोतवाली बाईपास, नगीना बाईपास, धामपुर बाईपास और अफजलगढ़ बाईपास शामिल थे। बाकी सभी बाईपास चालू हो चुके हैं। अब केवल नजीबाबाद बाईपास अधूरा रह गया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद बाईपास के लिए एक अच्छी खबर ये है कि इस पर काम फिर से तेजी पकड़ा है। दस किलोमीटर लंबा यह बाईपास राहतपुर खुर्द से शुरू होकर कोतवाली रोड पर श्रवणपुर के पास आकर निकल रहा है। जिसमें करीब पचास फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। कई जगहों पर सड़क भी बनकर तैयार है। उधर जलालाबाद में इस बाईपास के नीचे से मेरठ पौड़ी हाईवे निकालने के लिए ओवर ब्रिज बनेगा, इस ओवरब्रिज के पिलर खड़े कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद को मिलेगी जाम से मुक्ति
नजीबाबाद में डबल फाटक पर ओवरब्रिज होते हुए भी जाम लग रहा है। हर रोज कई कई बार जाम लगता है। इसके अलावा शहर में भी कई जगहों पर जाम की वजह से वाहनों की गति मंद पड़ जाती है। लेकिन बाईपास चालू होने के साथ ही शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

वर्जन::
नजीबाबाद बाईपास का निर्माण तेजी पकड़ रहा है। अब तक करीब पचास फीसदी काम हो चुका है। जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ...राजकुमार, परियोजना निदेशक

नजीबाबाद बाईपास में ओवरब्रिज निर्माण के लिए बनाए गए पिलर।

नजीबाबाद बाईपास में ओवरब्रिज निर्माण के लिए बनाए गए पिलर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed