{"_id":"58012b684f1c1b762b28fb23","slug":"fever-and-two-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से ताजपुर में महिला अौर नहटौर में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से ताजपुर में महिला अौर नहटौर में ग्रामीण की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 15 Oct 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का ताजपुर में गांव ताजपुर निवासी जरीना खातून (52) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। पहले परिजनों ने उसका इलाज गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां कराया था, लेकिन तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर उसको धामपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम उसकीमौत हो गई।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी भी सैकड़ों ग्रामीण बुखार की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग गांव की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव में फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव भी नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से गांव का दौरा कर वहां से हालात जानने की मांग की है और चिकित्सा शिविर, फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव कराने की मांग की है। वहीं नहटौर में गांव समसपुर निवासी अतर सिंह 42 वर्ष को कई दिनों से बुखार आ रहा था। अतर सिंह ईट भटटे पर मजदूरी का कार्य करता है। बुखार आने पर परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।हालत गंभीर होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। बिजनौर में उपचार से कोई लाभ नहीं मिलने पर परिजनों ने उसे धामपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।