फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female gulls roaming around trap camera

पौन घंटे तक खेत के बाहर घूमी पर पिंजरे की ओर नहीं गई मादा गुलदार

Mon, 06 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Female gulls roaming around trap camera
मंडावर के ग्राम मोहंडिया के जंगल में वन विभाग के ट्रैप कैमरे में कैद हुआ गुलदार। - फोटो : BIJNOR
ट्रैप कैमरे के आसपास ही घूम रही मादा गुलदार
विज्ञापन

बिजनौर। गांव मोहंडिया में खेतों में छिपी बैठी मादा गुलदार वन विभाग के पिंजरों के आसपास ही घूम रही है। ट्रैप कैमरे में उसके फोटो भी कैद हो रहे हैं, लेकिन वह पिंजरे में नहीं फंस रही है। रविवार रात भी मादा गुलदार पौन घंटे तक कैमरे के पास घूमती रही।
मादा गुलदार ने 26 दिसंबर से गांव मोहंडिया के जंगल में ठिकाना बना रखा है। गुलदार को ट्रेस करने को वन विभाग ने दस ट्रैप कैमरे और चार पिंजरे लगाए गए हैं। पहले वन विभाग ने पिंजरे गांवों के चारों तरफ लगाए थे, लेकिन बाद में तीन पिंजरे मालन नदी की ओर कर दिए। मालन नदी की ओर लगे ट्रैप कैमरे में ही गुलदार के फोटो आ रहे थे। वन विभाग के अफसरों का मानना है कि मादा गुलदार मालन नदी पर पानी पीने या फिर पानी पीने गए वन्य जीवों का शिकार करने के लिए बाहर आएगी। उसे पकड़ने के लिए पिंजरों में बकरी बांधी गई और सड़े हुए मांस के टुकड़े भी डाले गए हैं। मादा गुलदार तीन दिन से कैमरे में कैद नहीं हो रही थी। रविवार को मादा गुलदार फिर से मालन नदी की ओर बने रास्ते पर दिखाई दी। कैमरे में उसकी फोटो कैद हुई हैं। मादा गुलदार रात नौ बजकर 51 मिनट से दस बजकर 35 मिनट तक कैमरे के आसपास ही घूमती रही, लेकिन पिंजरे की ओर नहीं गई। बार बार कैमरे की फ्लैश लगने के बाद भी मादा गुलदार डरी नहीं। वन विभाग के कर्मचारियों को पिंजरे सोमवार को भी खाली ही मिले।
विज्ञापन

कर रहे पूरी कोशिश : डीएफओ
जिला वनाधिकारी डाक्टर एम सेम्मारन का कहना है कि मादा गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए अनुमति ली जा रही है। उसे पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही काम किया जा रहा है। उसे पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed