{"_id":"673b9c75123532f92d045ed4","slug":"farmers-took-to-the-streets-with-sugarcanfarmers-took-to-the-streets-with-sugarcane-in-their-hands-demanding-rs-450-per-cane-pricee-in-their-hands-demanding-rs-450-per-cane-price-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-136127-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाथों में गन्ना लेकर सड़कों पर उतरे किसान, मांगा 450 रुपये गन्ना भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाथों में गन्ना लेकर सड़कों पर उतरे किसान, मांगा 450 रुपये गन्ना भाव
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही के नेतृत्व में किसानों ने हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन किया। आंदोलित किसानों ने चालू पेराई सत्र में 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने, बिलाई मिल से गत पेराई सत्र का बकाया भुगतान कराने की मांग की।
सोमवार को काफी संख्या में किसान गन्ना समिति प्रांगण में एकत्र हुए। यहां उनकी भीड़ पंचायत में बदल गई। पंचायत में किसानों की समस्या पर चर्चा की गई। बाद में किसान हाथों में गन्ना लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने गन्ना मूल्य घोषित करने, बकाया भुगतान तत्काल कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरने पर जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि गन्ना सीजन शुरू हो गया, लेकिन अभी न गन्ना मूल्य घोषित हुआ और न ही बिलाई चीनी मिल ने गतवर्ष का बकाया भुगतान किया।
धरना प्रदर्शन में अतुल कुमार बालियान, चौधरी बलराम सिंह, जितेंद्र प्रधान, ठाकुर गजेंद्र सिंह, सरदार इकबाल सिंह, समरपाल सिंह, रविंद्र राठी, लोकेंद्र सिंह, अंकित नरवाल, वीरसिंह डवास, अरविंद राजपूत, मुकुल कुमार त्यागी, तेजवीर सिंह, शुभम चौधरी, उदयवीर सिंह, आसिफ खान, फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- रोग ग्रस्त गन्ने का सर्वे कराकर, दिया जाए मुआवजा
धरने पर जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि जिले के अधिकांश क्षेत्र में गन्ना रोग ग्रस्त होने से 30 से 40 प्रतिशत गन्ने का नुकसान है। सरकार, प्रशासन व गन्ना विभाग रोग ग्रस्त गन्ने का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने का काम करें।