{"_id":"63bdad8a4421ad6ee43aadbb","slug":"farmers-protest-demanding-construction-of-service-road-bridge-bijnor-news-mrt6212545199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्विस रोड का पुल बनाने की मांग कर किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्विस रोड का पुल बनाने की मांग कर किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
बरुकी में नहर पर पुल निर्माण की मांग को लेकर भाकियू के धरने को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : BIJNOR
सर्विस रोड का पुल बनाने की मांग कर किसानों ने दिया धरना
कोतवाली देहात (बिजनौर)। बरूकी में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे में नहर पर सर्विस रोड का पुल बनाए जाने की मांग को लेकर भाकियू तथा व्यापार मंडल के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। धरनास्थल पर पहुंचे एक पुजारी ने पुल निर्माण नहीं किए जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बनी बिजनौर कोतवाली रोड पर सड़क निर्माण चल रहा है। बरूकी में अंडरपास का निर्माण किया गया है, जिसके दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में सर्विस रोड तो शामिल है लेकिन बरूकी के पास से ही गुजर रही नहर पर सर्विस रोड का पुल निर्माण प्रोजेक्ट में शामिल नहीं था। जिसे लेकर आसपास के कई गांव के लोगों में गुस्सा है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आसपास के ग्रामीण और व्यापारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि जब तक नहर पर पुल का निर्माण शुरू नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्षेत्र के एक गांव के मंदिर में रहने वाले पुजारी ने पुल का निर्माण नहीं होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की लेकिन आनन फानन पुलिस और किसानों ने उसे रोक दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर उसे शांत किया और उसे घर भेज दिया। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही सवेरे से ही थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
धरना प्रदर्शन में सोनू प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह, ब्रजेश चौधरी, अंकुर चौधरी, चरण सिंह, रामपाल प्रधान, आनंद कश्यप, राहुल, नैन सिंह, लोकेंद्र, सोनू नितिन मौर्य, गजेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान सुक्खे सिंह आदि मौजूद रहे।