फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protest at the power sub-station

Bijnor News: विद्युत उपकेंद्र पर किसानों का धरना

Fri, 21 Jul 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest at the power sub-station
नहटौर में नगरपालिका में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
कोतवाली देहात (बिजनौर)। ग्राम करौंदा पचदू में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण गत एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित थी।शुक्रवार को ग्रामीणों का के सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने कोतवाली देहात स्थित विद्युत उप केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए अवर अभियंता को अपने बीच बिठा लिया। दो घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद अवर अभियंता द्वारा चार घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर रखने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम करौंदा पचदू में गत एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ था। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान कोतवाली देहात बिजली घर पर पहुंचे तथा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने अवर अभियंता विशाल कुमार को अपने बैठा लिया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। अवर अभियंता विशाल कुमार द्वारा शाम 5:00 बजे तक ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसान शांत हुए। अवर अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर गांव में पहुंचा दिया गया है। धरना स्थल पर राहुल चौधरी, शौवीर सिंह,यादराम सिंह, सुनील कुमार, इमरान मलिक,वसीम कुरेशी, फुरकान कुरेशी, रियाजुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed