{"_id":"63066e3f39224f013c6f1722","slug":"farmers-met-sugarcane-secretary-for-payment-nazibabad-news-mrt6023354146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान के लिए गन्ना सचिव से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान के लिए गन्ना सचिव से मिले किसान
विज्ञापन
भुगतान के लिए गन्ना सचिव से मिले किसान
नजीबाबाद। भाकियू ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने समेत विभिन्न मांगों का ज्ञापन गन्ना सचिव को सौंपा।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गन्ना सचिव विजय शुक्ल से मिला। कुलबीर सिंह ने कहा कि आगामी पेराई सत्र शुुरू होने में करीब दो माह शेष है, लेकिन पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को अभी तक नहीं किया गया, जिससे किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने गन्ना सचिव को ज्ञापन सौंपकर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने और किसानों के घोषणा पत्र गन्ना समिति कार्यालय में ही भरवाए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मांगों का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो किसान गन्ना समिति में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने में सुनील कुमार, अरविंद कुमार, रजनीश कुमार, इरशाद, विजय सिंह, मो. गालीब अंसारी आदि मौजूद रहे।