फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demonstrated in the collectorate

Bijnor News: किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया धरना

Thu, 01 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated in the collectorate
बिजनौर । निजी नलकूपों पर इलेक्ट्रोनिक मीटर नहीं लगाने, बकाया भुगतान, गन्ना मूल्य घोषित करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में संगठन की ओर से मांगों के निस्तारण के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान यूनियन के बैनर तले बृहस्पतिवार को पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर ने किसानों की समस्याओं को उठाया और उनके निदान पर चर्चा की। कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि निजी नलकूपों पर मीटर नहीं लगाएं जाएं, आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाएं, क्रय केंद्र और मिल गेट पर घटतौली पर अंकुश लगाया जाएं, स्वाहेड़ी प्रकरण में बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी की जाएं। धरने पर राजेश सिंह, महिपाल तोमर, अनीस अहमद, भूदेव प्रधान, भूपेश चौधरी, विनित चिकारा, यशपाल राठी, संजीव चौधरी, डॉ.गौतम, दिलावर सिंह, उमेश, भोगेन्द्र सिंह, सुमित चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed