फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers decide to get loan forgiveness gift

किसानों को कर्ज माफी का तोहफा मिलना तय 

Tue, 04 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में मंगलवार को होने वाली प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों को कर्ज माफी का तोहफा मिलना तय माना जा रहा है। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद बैंक किसानों को बांटे गए कर्ज की जानकारी जुटाने में लग गए हैं। किसान भी कर्ज माफी को लेकर काफी उम्मीदे लगाए हैं। दिसंबर 2016 तक जिले के किसानों पर 3972 करोड़ रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन


किसानों की कर्ज माफी भाजपा के संकल्प पत्र में प्रमुखता से शामिल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुले मंच से किसानों की कर्ज माफी की बात कह चुके हैं। मंगलवार को प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी।
विज्ञापन


बैठक में किसानों का ऋण माफ होना तय माना जा रहा है। सपा सरकार में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से ऋण लेने वाले किसानों का ही कर्ज माफ किया गया था, लेकिन इस बार भाजपा की प्रदेश सरकार नेशनलाइज बैंकों से भी ऋण लेने वाले किसानों के कर्ज की पूरी जानकारी मांग रही हैं। बैंकों से सूचना में उसके द्वारा सीमांत व लघु किसानों को बांटे गए ऋण की डिटेल मांगी गई है। शासन द्वारा बैंक से दिसंबर 2016 तक किसानों पर आउट स्टैंडिंग यानि कर्ज की मूल रकम की जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed