फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers are cutting slips by showing less sugarcane area

Bijnor News: बिजनौर - गन्ना क्षेत्रफल कम दिखाकर किसानों की काट रहे पर्चियां

Wed, 19 Apr 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers are cutting slips by showing less sugarcane area
बिजनौर डीसीओ कार्यालय में वार्ता करते किसान।
- भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने लगाया आरोप
विज्ञापन

- जब तक खेत में गन्ना, तब तक चलेंगी शुगर मिलें
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद की शुगर मिलें गन्ना विभाग के साथ मिलकर किसानों की जमीन कम होने अथवा गन्ने का क्षेत्रफल कम दिखाकर पर्चियां काटने का काम कर रही हैं। ताकि शुगर मिलें जल्द बंद हो जाएं। यह आरोप भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने डीसीओ से वार्ता में लगाया। पदाधिकारियों ने कहा कि किसान के कैलेंडरों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में पदाधिकारी जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह से मिले। जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि गन्ना विभाग किसानों का उत्पीड़न बंद करें। गन्ना क्षेत्रफल कम दिखाकर कैलेंडर से छेड़छाड़ न की जाए। कहा कि जब तक किसान के खेत में गन्ना रहेगा, तब तक किसी शुगर मिल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। दिगंबर सिंह ने कहा कि पेराई सत्र शुरुआत में गन्ना विभाग को ऐसा लग रहा था, जनपद के अंदर गन्ने की कमी है।
विज्ञापन

गन्ने की कमी को समझते हुए जनपद की समस्त शुगर मिलों ने किसानों के गन्ना कैलेंडर में एडिशनल बाॅन्ड लगाकर पर्चियों को बढ़ा दिया था। अब कम करने में लगे हैं। इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। सर्वे कराकर किसानों को पर्चियां उपलब्ध कराई जाएं। कहा कि नजीबाबाद मिल के क्रय केंद्रों को फ्री करने के बाद ही बंद किया जाए। बजाज शुगर मिल बिलाई के बकाया भुगतान को लेकर भी संगठन ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि बजाज शुगर मिल भुगतान कर दे, वरना आने वाले पेराई सत्र में किसान मिल को गन्ना देने के लिए तैयार नहीं हैं। यदि कोई मिल गन्ना खरीदने में आनाकानी करती है, तो गन्ना विभाग के अधिकारियों के दफ्तर में और प्रशासनिक कार्यालयों में भरा जाएगा। इस दौरान जितेंद्र प्रधान, निपेंद्र प्रधान, अतुल कुमार, गौरव कुमार जिघाला, अंकित निर्वाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed