फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers adamant on demand for transfer of SDM, protest continues

Bijnor News: एसडीएम के तबादले की मांग पर अड़े किसान, धरना जारी

Thu, 27 Jun 2024 03:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on demand for transfer of SDM, protest continues
तहसील प्रशासन ने गोशाला की जमीन की पैमाइश कराकर कब्ज़ा मुक्त कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अ) के कार्यकर्ताओं का चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। उधर, तहसील प्रशासन ने गोशाला की जमीन की पैमाइश कराकर उसे कब्ज़ा मुक्त करा देने का दावा किया है।



भारतीय किसान यूनियन (अ ) कार्यकर्ता सोमवार की दोपहर एसडीएम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए थे। आरोप था कि एसडीएम अवनीश त्यागी ने एक किसान के साथ दुर्व्यवहार किया है। एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर सोमवार के दोपहर से शुरु हुआ धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। कहा कि जब तक नगीना से एसडीएम का तबादला नहीं होता धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

उधर, किसान के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बता चुके एसडीएम अवनीश त्यागी का कहना है कि किसान की मांग के अनुरुप गोशाला की जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त करा दिया गया है। तीसरे दिन किसान यूनियन के धरने पर प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदपुर देवमल अंकित नरवाल, प्रासू चौधरी, कपिल कुमार, समरपाल सिंह, जिला संगठन मंत्री मुकुल त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र राठी, नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष स्योहारा आलोक डागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed