{"_id":"6069f6a38ebc3eda4d71b521","slug":"farmer-s-two-and-a-half-big-cane-burnt-nazibabad-news-mrt5330054195","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का ढाई बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का ढाई बीघा गन्ना जला
विज्ञापन
किसान का ढाई बीघा गन्ना जला
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती क्षेत्र के गांव रसूलपुर सैद उर्फ सैदपुरी में एक किसान का ढाई बीघा गन्ना जल गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और पानी से बामुश्किल आग पर काबू पाया।
रसूलपुर सैद निवासी नईम उल हसन का रविवार को ढाई बीघा गन्ना जल गया। गन्ने के खेत में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण ट्रैक्टर और अन्य संसाधन लेकर खेत की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण वसीम, कन्यूल हसन, अजर अली, आतिफ जैदी, अनवर हुसैन ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की। इसकी सूचना राजस्व विभाग को भी दे दी है।