फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer's body found hanging from tree in Tisotara

तिसोतरा में पेड़ से लटका मिला किसान का शव

Sun, 23 Aug 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from tree in Tisotara
तिसोतरा में पेड़ से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव तिसोतरा निवासी एक किसान का शव पेड़ से लटका मिला। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गांव तिसोतरा निवासी 40 वर्षीय किसान राजेश कुमार शनिवार शाम से लापता था। पूरी रात परिजनों ने उसकी तलाश की। रविवार को गांव के निकट किसान राजेश के खेत में लगे शहतूत के पेड़ पर उसका लटका हुआ शव मिला। किसान के भाई गोविंद और मनोज ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष नांगलसोती वली मोहम्मद की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी की। प्रथम दृष्ट्या पुलिस किसान द्वारा आत्महत्या किया जाना मान रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने परिजनों की तहरीर मिलने पर जांच और कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed