फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: honey bees attack on people in Nageena, farmer's death, wife injured

Bijnor News: नगीना में मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला, किसान की मौत, पत्नी घायल, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 17 Mar 2023 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 17 Mar 2023 11:11 PM IST
सार

बिजनौर के नगीना क्षेत्र में गांव हरगांव चांदन में खेत पर काम करने जा रहे किसान दंपती पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Bijnor News: honey bees attack on people in Nageena, farmer's death, wife injured
मधुमक्खियों ने किया अटैक - फोटो : Social Media

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नगीना थानाक्षेत्र के गांव हरगांव चांदन में खेत पर काम करने जा रहे किसान दंपती पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। वहीं, कॉलेज में पढ़ने रहीं चार छात्राएं भी मधुमक्खी के हमले में घायल हो गईं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हरगांव चांदन निवासी उदेश (45) पत्नी लक्ष्मी के साथ शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे खेत पर काम करने जा रहा था। रास्ते में स्थित एक बाग पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। अचानक मधुमक्खी के झुंड ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: कड़ी सुरक्षा के बीच सहकारी समितियों में मतदान जारी, जिताऊ उम्मीदवार से संपर्क साध रहे संभावित सभापति
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुमक्खियों ने उदेश व उसकी पत्नी लक्ष्मी के शरीर पर कई जगह बुरी तरह काट कर उन्हें जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल हुए उदेश व लक्ष्मी को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उदेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि लक्ष्मी को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।

वहीं, नगीना कोतवाली मार्ग पर स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने जा रहीं चार छात्राएं भी मधुमक्खियों के हमले में जख्मी हो गईं। मधुमक्खियों के हमले में नगीना के लुहारी सराय निवासी 16 वर्षीय छात्रा इकरा, 14 वर्षीय छात्रा नसरा, लाल सराय निवासी 16 वर्षीय छात्रा आयशा व ग्राम नंगली निवासी 16 वर्षीय छात्रा महिमा घायल हो गई। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार का कहना है कि मधुमक्खियों द्वारा उदेश के गले पर कई जगह बुरी तरह काटे जाने के निशान हैं। सूजन आने के बाद ही उसकी मृत्यु हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed