बिजनौर जनपद की 93 सहकारी समितियों में संचालक पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। समितियों के शेयर धारक किसान अपने-अपने उम्मीदवारों को बोर्ड में शामिल कराने के लिए उत्साह के साथ वोटिंग करने में लगे हुए हैं। संचालक पदों के लिए किसान मतदान कर रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्ष के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया और कर्मियों को संबंधित दिशा निर्देश दिए। सुबह दस बजे से जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो किसान मतदाताओं की लंबी कतारें बूथों पर लगनी शुरू हो गईं। भारी संख्या में मतदाता अपने घरों से निकलकर पहले मतदान करने पहुंचे और वोट देकर अपने अपने कामों में जुटे। मतदान पूरा होने पर चार बजे के बाद शाम को मतगणना शुरू की जाएगी। आगे तस्वीरों में देखें कि कैसे खराब मौसम के बावजूद किसानों में वोटिंग के लिए दिखा उत्साह।
Bijnor: कड़ी सुरक्षा के बीच सहकारी समितियों में मतदान जारी, जिताऊ उम्मीदवार से संपर्क साध रहे संभावित सभापति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को सुबह 10:00 बजे निर्धारित समय पर सहकारी समितियों का मतदान चालू हो गया था बूंदाबांदी के बीच किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ और मतदान के लिए बूथों पर जाकर लाइन में लग गए। उधर सहकारी समितियों में जगह कम होने की वजह से परिषदीय विद्यालयों में या दूसरी सरकारी इमारतों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को 21 सेक्टर में बांटा गया है।
उधर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए एसपी देहात राम अर्ज चांदपुर क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे जिन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस फोर्स को जरूरी दिशा-निर्देश की है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर भीड़ भाड़ नहीं लगने दी जाए। एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने अपने सुपर जॉन की सहकारी समितियों के मतदान केंद्रों का पहुंच कर जायजा लिया।
फिलहाल संचालक पदों के भी मतगणना भी नहीं हुई है लेकिन रुझान के आधार पर ही उन उम्मीदवारों से संभावित सभापति ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है जो कि चुनाव जीतकर संचालक बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।