{"_id":"68ed45c1acdd379d1d0dcb7b","slug":"family-members-create-ruckus-over-death-of-newborn-vandalise-hospital-bijnor-news-c-27-1-bij1010-162724-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़
Tue, 14 Oct 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। धामपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कराया।
गांव पीपला जांगीर निवासी बुसरा परवीन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सोमवार को करीब एक बजे धामपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन से उसने एक शिशु को जन्म दिया। आरोप है कि उपचार में लापरवाही बरतने से नवजात की मौत हो गई। शिशु की मौत की खबर लगते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के आरोपों से इंकार किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।