फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fake Hotel Raids for Extortion: Four Including Husband-Wife Arrested in Bijnor

बिजनौर में उगाही का खेल: होटल में फर्जी छापेमारी से करते थे वसूली, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार, महिला को धुना

Fri, 22 May 2026 08:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 May 2026 08:23 PM IST
सार

बिजनौर के नजीबाबाद में खुद को संगठन पदाधिकारी बताकर होटलों में छापेमारी और उगाही करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पति-पत्नी समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Fake Hotel Raids for Extortion: Four Including Husband-Wife Arrested in Bijnor
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद में खुद को एक संगठन का पदाधिकारी बताकर होटलों में छापेमारी और उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


होटल में मचा हंगामा, महिला ने आरोपी को दौड़ाकर पीटा
शुक्रवार को नजीबाबाद स्थित एक होटल में एक महिला समेत चार लोग पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने खुद को संगठन से जुड़ा बताते हुए होटल संचालक को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी होटल के एक कमरे में घुस गए।
विज्ञापन


कमरे में अपने पति के साथ ठहरी एक महिला ने जब अपने निजी पलों में दखल होते देखा तो वह नाराज हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने आरोपी महिला का विरोध किया और उसे दौड़ाकर पीटा। होटल में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालक से वसूली का आरोप
होटल प्रबंधन की ओर से आरोप लगाया गया कि आरोपी पैसे की मांग कर रहे थे और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पहले भी कर चुके थे उगाही
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी नजीबाबाद के एक होटल में पहुंचकर प्रेमी युगलों को कमरा देने का आरोप लगाते हुए दबाव बना चुके हैं। आरोप है कि उस समय होटल संचालक ने 17 हजार रुपये देकर मामला शांत कराया था। पुलिस के अनुसार गिरोह जिले के अन्य होटलों में भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है।

पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगजीत, अक्षय, बिट्टू और प्रियंका के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed