{"_id":"5ef0f26c8ebc3e432027591d","slug":"explosion-in-the-drain-sweeper-injured-dhampur-news-mrt4876968151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में हुआ धमाका, सफाई कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में हुआ धमाका, सफाई कर्मचारी घायल
विज्ञापन
नाले में हुआ धमाका, सफाई कर्मचारी घायल
धामपुर (बिजनौर)। पालिका की ओर से बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए हाईवे 74 पर एक किनारे बने नाले की तलछट सफाई कराई जा रही है। करीब 10 कर्मचारी काम पर लगे हैं। सोमवार को कर्मचारी एक अस्पताल के सामने रखे ट्रांसफार्मर के पास नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान नाले में धमाका हुआ, जिसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोगों का कहना है कि विस्फोटक सामग्री आतिशबाजी का गोला था। क्योंकि जहां पर विस्फोट हुआ है। वहां पर पहले से एक बैंडबाजे की ट्राली खड़ी है। अनुमान है कि शादी विवाह के कार्यक्रमों पर सरकारी रोक होने के कारण किसी ने शादियों में होने वाली आतिशबाजी के गोलों को नाले के पास फेंक दिया है। धमका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने समझा कि किसी के मकान का लिंटर गिर गया है। धमाके की आवाज सुन लोग सड़कों पर आ गए। उधर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने पालिका के सफाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह घायल कर्मचारी गांव अमखेड़ा निवासी अजय कुमार पुत्र कमल सिंह का उपचार वह स्वयं कराएंगे।