{"_id":"67cb458d36c86111260ac6d7","slug":"even-those-who-do-not-go-to-kumbh-get-a-chance-to-bathe-in-the-waters-of-sangam-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-144596-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुंभ नहीं जाने वालों को भी मिलेगा संगम के जल में स्नान का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुंभ नहीं जाने वालों को भी मिलेगा संगम के जल में स्नान का मौका
विज्ञापन
बिजनौर। किन्हीं कारणों की वजह से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जो लोग नहीं जा पाए, उन्हें अब घर बैठे ही पवित्र जल में स्नान का मौका मिल सकेगा। इसके लिए दमकल विभाग की गाड़ियों में जल भरकर लाया गया है जोकि बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में आज सुबह 10 बजे से वितरित होगा।
महाकुंभ प्रयागराज में पुलिस के साथ साथ दमकल विभाग के फायर टेंडर भी गए थे। अब महाकुंभ संपन्न हो चुका है। ऐसे में फायर टेंडर को वापसी में संगम के पवित्र जल से भरकर लाया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि दमकल विभाग की ओर से 4500 लीटर जल भरकर लाया गया है। जिसे आज शनिवार को नुमाइश ग्राउंड में वितरित किया जाएगा। कहा कि अधिक से अधिक श्रद्धालु नुमाइश ग्राउंड पहुंचकर जल प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि उन्हें खाली बोतल या बर्तन खुद ही लाना होगा।