फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Establishments running in the streets and neighborhoods, the fire brigade cannot reach them.

Bijnor News: गली-मोहल्लों में चल रहे प्रतिष्ठान, नहीं पहुंच सकती फायर ब्रिगेड

Tue, 23 Jun 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Establishments running in the streets and neighborhoods, the fire brigade cannot reach them.
बिजनौर। लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद जिले में भी इस तरह के प्रतिष्ठानों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां भी गली-मोहल्लों में कोचिंग सेंटर, होटल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। कोई हादसा हो जाए तो इन तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकती। जिला स्तर पर ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच की कवायद होने लगी है।
विज्ञापन

जिले में व्यस्त बाजारों के साथ ही गली-मोहल्लों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। ये प्रतिष्ठान अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते हैं और न ही विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हैं। कई प्रतिष्ठान तो ऐसी जगह चल रहे हैं जहां फायर ब्रिगेड का पहुंचना नामुमकिन हो जाता है। जब कहीं घटना होती है तभी इस तरह के प्रतिष्ठानों की जांच की जाती है। इनमें बड़े भवनों को तो देख लिया जाता है लेकिन छोटे रास्तों पर संचालित प्रतिष्ठानों पर ध्यान नहीं दिया जाता। कहीं कोई घटना हो जाए तो इस तरह के प्रतिष्ठानों की जांच की जाती है लेकिन कुछ दिन बाद फिर स्थिति पहले जैसी हो जाती है। नियमित जांच एवं कार्रवाई के अभाव में जिले में भी लखनऊ जैसे हालात हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed