{"_id":"5f64ff978ebc3eea0174a420","slug":"eo-and-chairman-s-controversy-caught-fire-bijnor-news-mrt5019977186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ और चेयरमैन के विवाद ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ और चेयरमैन के विवाद ने पकड़ा तूल
विज्ञापन
ईओ और चेयरमैन के विवाद ने पकड़ा तूल
स्योहारा। नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्रों व अधिशासी अधिकारी के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। अधिशासी अधिकारी जहां इस प्रकरण की जांच करा कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पालिका अध्यक्ष पक्ष की ओर से भी पुलिस में तहरीर देकर अधिशासी अधिकारी पर विपक्ष के इशारे पर कार्रवाई करने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार रात हुए विवाद के बाद अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय की ओर से चेयरमैन पुत्र सलमान अख्तर और इमरान अख्तर के विरुद्ध सरकारी अधिकारी के साथ अभद्रता एवं सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर दी गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने भी थानाध्यक्ष को अधिशासी अधिकारी के ऊपर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि उनके पुत्रों पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मेरे पुत्र समाज से जुड़े एक व्यक्ति को पानी का टैंकर दिलवाने की सिफारिश लेकर गए थे, लेकिन अधिशासी अधिकारी ने विपक्ष के लोगों के बहकावे में आकर मेरे पुत्रों के विरुद्ध षड्यंत्र रचकर कार्रवाई कराई है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के भी आरोप लगाए हैं।
अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय ने पालिका अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वह मामले की जांच करना चाहते हैं। जांच में जो दोषी हो उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। वो इस प्रकरण को लेकर शांत नहीं बैठेंगे। वे अपने उच्चाधिकारियों से मिलेंगे व उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे। थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ अभी उच्चाधिकारियों की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है। न ही अभी अधिशासी अधिकारी वापस आएं हैं। जैसे अधिकारियों के निर्देश होंगे। कार्रवाई की जाएगी।