फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Emphasis on water conservation and waste water treatment

जल संरक्षण व वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट पर जोर दिया

Mon, 22 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on water conservation and waste water treatment
जल संरक्षण व वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट पर जोर दिया
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कालेज बिजनौर में मानव संसाधन मंत्रालय की योजना के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय अंतरराज्यीय आनलाइन अकादमिक लीडरशिप कोर्स का समापन हो गया है। कोर्स में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय शिक्षकों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान शिक्षण विषयों तथा जल संरक्षण व वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट पर बल दिया गया है।

सेंटर फार अकादमिक लीडरशिप एंड एजूकेशन मैनेजमेंट के निर्देश पर वर्धमान कालेज बिजनौर में 16 मार्च से ऑनलाइन अकादमिक लीडरशिप कोर्स शुरू हुआ था। कोर्डिनेटर व वर्धमान कालेज बिजनौर में शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. एसके जोशी के अनुसार लखनऊ, बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल, मुरादाबाद, काशीपुर, भीमताल आदि स्थानों से 60 अकादमिक लीडर्स ने विश्वविद्यालय शिक्षा व समाज से जुड़े विभिन्न विषय पर सात दिनों तक चर्चा की है। वर्धमान कॉलेज बिजनौर के प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन ने सात दिवस कोर्स को उपयोगी बताया है। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रूटा के अध्यक्ष मुकेश कुमार, डा.अलका साहू, डा.शशिप्रभा, डा.पायल, डा.दीप्ति, डा.शुभ्रा कांडपाल, डा.डीएन जोशी, डा.अनुज, डा.रंजना प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed