फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephants trample 18 bigha crop of sugarcane and wheat

हाथियों ने गन्ने एवं गेहूं की 18 बीघा फसल रौंदी

Thu, 22 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Elephants trample 18 bigha crop of sugarcane and wheat
अफजलगढ़ के गांव नवाबाद में गन्ने के खेतों में घुसे हाथी। - फोटो : BIJNOR
हाथियों ने गन्ने एवं गेहूं की 18 बीघा फसल रौंदी
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। हाथियों के झुंड ने गांव नवाबाद में एक किसान के गन्ने के खेत में घुसकर 15 बीघा गन्ने की फसल बर्बाद कर डाली और एक किसान की गेहूं की तीन बीघा फसल रौंद दी। हवाई फायरिंग करके हाथियों को खदेड़ा गया। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र फसलों के मुआवजे व समस्या के समाधान की मांग की है।
चार हाथियों का एक झुंड जंगल से निकल कर गांव नवाबाद में खेतों में आ घुसा। हाथियों ने गांव निवासी भगवान सिंह की 15 बीघा गन्ने की फसल रौंद कर बर्बाद कर दी। काफी शोर मचाने व मशक्कत के बाद भी हाथी घंटों खेत में फसल बर्बाद करते रहे। गांववासियों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को खेत से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। काफी शोर मचाया और हवाई फायरिंग की गई तब कहीं बमुश्किल घंटों बाद हाथी खेत से निकल पाए और जंगल की ओर चले गए। गांव के ही दर्शन सिंह की तीन बीघा गेहूं की फसल भी नष्ट कर दी।
विज्ञापन

गांववासी भगवान सिंह, केवल सिंह, दर्शन सिंह, गुड्डू जरनैल सिंह, अवतार सिंह तथा साहब सिंह आदि का कहना है कि अक्सर हाथी व अन्य जंगली जानवर उनके खेतों में घुस जाते हैं और उनकी गेहूं धान व गन्ने की फसलों को बर्बाद कर देते हैं। गांव वालों ने जंगली जानवरों द्वारा किए फसलों के नुकसान का मुआवजा तथा सोलर फेसिंग कराकर समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। अमानगढ़ रेंजर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मादा हाथी के साथ उसके बच्चे थे, जिन्हें सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया है। किसानों के मुआवजे के लिए नुकसान की पैमाइश कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed