{"_id":"64c954f2ca0978888e06bf57","slug":"elephants-from-jhirna-range-will-find-guldar-in-rehad-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-8218-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रेहड़ - गुलदार को झिरना रेंज से आई हथिनियां ढूंढेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रेहड़ - गुलदार को झिरना रेंज से आई हथिनियां ढूंढेगी
Wed, 02 Aug 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ के गांव भटपुरा के जंगल में गुलदार की तलाश के लिए झिरना रेंज से आई दो हथनिया। स्त्रोत वन व
फोटो समाचार
रेहड़। वन विभाग ने झीरना रेंज से आई दो हथिनियों को गुलदार ढूंढने के लिए मोर्चे पर लगाया है। एसडीओ अंशुमान मित्तल ने बताया कि गुलदार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विभाग ने उसकी तलाश में हथिनियों को लगाया है। इसके लिए सीमावर्ती झिरना रेंज से दो हथिनियाें तूंगा और रानी अपने महावत सुक्लेश्वर और राजा के साथ आई हैं। जो मंगलवार शाम तक गांव भटपुरा के समीप घटना स्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि कैमरा ट्रैप तथा पिंजरों की लगातार निगरानी की जा रही है। टीम के साथ कानपुर चड़ियाघर से डाॅ. मोहम्मद नासिर तथा लायन सफारी इटावा से कार्तिक द्विवेदी भी जुड़े हैं। विभाग का पूरा प्रयास है कि आतंकी गुलदार पकड़ में आ जाए।